नशे का जोश चढ़ा था…सार्वजनिक स्थान को बनाया हुड़दंग का अड्डा, पुलिस ने पहुंचकर उतारा नशे का सुरूर।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपदभर में नियमित गश्त, सघन चेकिंग एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान केन्द्रीय विद्यालय श्रीनगर के समीप कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आपस में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग कर रहे थे, सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाले कुल 07 व्यक्तियों ( साहिल, सुजल, सागर, दीपक,प्रमोद, अनुराग, अनुज निवासीश्रीनगर) को धारा 172 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम—
- साहिल गोस्वामी (24 वर्ष), निवासी श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सूजल गौतम (22 वर्ष), निवासी विद्या विहार, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सागर गोस्वामी, निवासी मोहल्ला कमलेश्वर मंदिर के पास, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- दीपक रावत, निवासी ग्राम डांग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- प्रमोद प्रसाद बलूनी (35 वर्ष), निवासी कसमर्दनी मार्ग, निकट बलूनी मार्ग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- अनुराग गिर (26 वर्ष), निवासी ग्राम डांग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- अनुज, निवासी जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी अलकनंदा विहार, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
