चंपावत में स्कूलों में अवकाश Your Attractive Heading
चम्पावत में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट: 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2026 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
जनपद अन्तर्गत वर्तमान में हो रही वर्षा को देखते हुये छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद चम्पावत अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये गए हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत सोमवार को जनपद चम्पावत अन्तर्गत समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं कार्यालय स्टाफ पूर्ववत् अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए शिक्षकगण ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य पूर्ववत् जारी रखेंगे।
अपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का शत्-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
नैनीताल जनपद में स्कूलों में अवकाशr Attractive Heading
जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20 जुलाई 2026 को “ऑरेंज अलर्ट” की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
देहरादून में भी स्कूलों में छुट्टी

Attractive Heading
हरिद्वार जनपद में भी स्कूलों में अवकाश

our Attractive Heading
