Advertisement

हरिद्वार। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 600 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में एलआईसी भवन के पीछे से शाहरुख नाम के युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 480 कैप्सूल Spasmore और 120 कैप्सूल Spascore-Von बरामद हुए। पुलिस ने कुल 600 कैप्सूल को अवैध नशीली सामग्री के रूप में जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र शकील, निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 731/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में अभियोग पंजीकृत किया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान, कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल अंकुर चौधरी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *