उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, बिजली चमकने की चेतावनी

Advertisement

देहरादून, 29 अक्टूबर। उत्तराखंड में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

अलर्ट के दायरे में चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।

इन जिलों के मसूरी, चकराता, पुरोला, बड़कोट, ऋषिकेश, रुड़की, डोईवाला, देवप्रयाग, श्रीनगर, तुंगनाथ, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बदरीनाथ और गोविंदघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर की रात 9:25 बजे से 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12:25 बजे तक के लिए यह चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और आंधी-तूफान के समय खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर सावधानी बरतें।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *