Uttarakhand city news मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जनपद नैनीताल देहरादून तथा उधम सिंह नगर के बाद अब जनपद अल्मोड़ा में भी जिलाधिकारी ने एकदिवसीय अवकाश गुरुवार के लिए जारी किया है इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे ।
Promote Your Business Here
आदेश ::

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 08 जुलाई 2026 के अनुसार जारी पूर्वनुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2026 को

देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत में Orange Alert तथा टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में Yellow Alert जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण

विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनाओं के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को देखते हुए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 09 जुलाई, 2026 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।
अतः दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय / अद्वशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
(अंशुल सिंह)
जिला अधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा।
कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद अपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा।
