Advertisement

यूपीएसएसएससी में 209 हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का विज्ञापन संख्या 11 परीक्षा/2026 जारी किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 9 जुलाई 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 16 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग) के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *