समाचार सारांश टीम नेटवर्क हरिद्वार एक व्यक्ति ने रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजपुर में दो नाबालिक बालिकाओ के साथ छेडछाड व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद सूचना पर हरिद्वार पुलिस का तत्काल एक्शन लेते हुए इस घटना में शामिल व्यक्ति को 12 घण्टों के अन्दर ही छेडछाड/दुष्कर्म करने वाले जनरल स्टोर के दुकानदार को धर दबोचा ।
हिंदी जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओ के साथ एक जनरल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार द्वारा दुकान में छेडछाड कर दुष्कर्म करने की शिकायत पर तत्काल पीडिताओ के परिजनो की लिखित तहरीर पर थाने पर पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिकाओ का मेडिकल करवाकर बाद अंकित किये गये, एवं अभियोग में नामजद आरोपी एवं जरनल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार अनुज बालिया पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को घटना के 12 घण्टे के भीतर ही गढमीर तिराहे से धर दबोचा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी कर चालान कर दिया ।
