Advertisement

स्वास्थ्य में सुधार के बाद जल्द देहरादून लौटेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है और वह जल्द ही देहरादून लौट सकते हैं। यह जानकारी उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने दी।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हरीश रावत का बेंगलुरु में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार बना रहा तो हरीश रावत अगले दो से तीन दिनों में देहरादून लौट सकते हैं। उनके लौटने के बाद वह पुनः प्रदेश के जनसरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होंगे।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना व्यक्त करते हुए उनके जल्द उत्तराखंड लौटने की उम्मीद जताई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *