
पंजाब के लुधियाना में 16 साल की छात्रा के साथ स्कूल में तैनात प्यून ने छेड़छाड़ किया. प्यून ने उसे जबरन पकड़ा, गंदी तरह छुआ और किस करने की कोशिश की.
लुधियाना l पंजाब के लुधियाना से एक निजी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसने स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां 16 साल की छात्रा के साथ स्कूल में तैनात प्यून ने छेड़छाड़ किया. प्यून ने उसे जबरन पकड़ा, गंदी तरह छुआ और किस किया.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला लुधियाना के थाना टिब्बा का है. घटना 13 अक्टूबर की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान सरदार नगर में बस्ती जोधेवाल की गली नंबर-1 के रहने वाले प्रिंस पाल के रूप में हुई है. जो स्कूल में प्यून का काम करता है. आरोपी पर छात्रा से आपत्तिजनक करने का आरोप है.
प्यून ने छात्रा से किया गन्दी हरकत
जानकारी के मुताबिक़, छात्रा ने टिब्बा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, छात्रा को उसकी टीचर ने किताब लेने के लिए स्कूल के कार्यालय में भेजा था. वह किताब लेने ऑफिस में गयी लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था. वह किताब की तलाश कर रही थी. इसी दौरान स्कूल का प्यून प्रिंस पाल वहां पहुंच गया.
जबरदस्ती किस किया
किताब लेकर वहां से जाने लगी, तभी आरोपी चपरासी प्रिंस पाल ने उसे पीछे से पकड़ लिया. आरोप है कि उसने छात्रा के साथ गंदी हरकत की कोशिश की. उसे गलत तरह से छुआ और फिर उसे किस किया. अचानक हुई इस घटना से छात्रा बुरी तरह घबरा गई और डर के कारण वहां से चली गई.
आरोपी प्यून गिरफ्तार
छात्रा ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुई आपबीती के बारे में परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. परिजनों की शिकायत पुलिस ने आरोपी प्यून प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है. उसे रविवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
सीसीटीवी फुटेज सामने आया
इस घटना की 55 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है. जिसमे प्यून छात्रा के पीछे से ऑफिस में आता दिख रहा है. वह उसे पीछे से पकड़कर दीवार और अलमारी के बीच दबोचता है और गंदी हरकत करते दिखाई दे रहा है.