
मंत्री कैड़ा ने किया कुलोरी से पोखरी – नौगुनिया मोटर मार्ग पर 3करोड़ 84 लागत से होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के कुलोरी से पोखरी – नौगुनिया देवलीधारी से मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था । मोटर मार्ग मै कई जगह गड्डे बने थे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ विभाग से मोटर मार्ग पर डामरीकरण , चौड़ीकरण, सुधारीकरण कार्य की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुलोरी से – पोखरी -नौगुनिया देवलीधार मोटर मार्ग पर pmgsy 4 के अंतर्गत डामरीकरण के लिए 3करोड़ 84 लाख की स्वीकृति कराने के बाद आज कार्य का शुभारम्भ किया! मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण होने के बाद कुलोरी, पोखरी, नौगुनिया, देवलीधारी, सुई, सुरग आदि गाँव के ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल मलाओ व ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत कर धन्यवाद दिया! मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव की सड़क से जोड़ सकू व खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण हो जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है! इसके साथ मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! इस मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र ,ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य जी, प्रधान हरीश गंगोला, राजू आर्य, महिपाल सिंह कुलौरा, bdc नंदाबल्ल्बभ आर्य, प्रकाश आर्य, पुष्कर बोरा, नारायण रैक्वाल शेखर थूवाल, हेम सुयाल, शेर सिंह, प्रकाश चंद्र नानू रघुवर जोशी, दीवान राम, दीपा देवी,सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे!,