Advertisement

हल्द्वानी। होटल के कमरे में एकयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मित्र से मिलने पहुंचने से पहले युवक ने यौन शक्तिवर्धक दवा का सेवन किया था और इसके साथ शराब भी पी थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। होटल कर्मचारियों की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, राजपुरा गौला गेट निवासी 32 वर्षीय युवक के दिल्ली निवासी एक महिला से संबंध थे। महिला पहले से शादीशुदा बताई जा रही है। मंगलवार शाम दोनों हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में मिले थे। बताया जाता है कि महिला से मिलने से पहले युवक ने यौन शक्तिवर्धक दवा का सेवन किया और शराब भी पी।
करीब आधे से पौने घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह कमरे में ही अचेत अवस्था में पहुंच गया। युवक की बिगड़ती हालत देखकर महिला घबरा गई और उसने होटल कर्मचारियों को सूचना दी। होटल स्टाफ की मदद से युवक को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएसआई रोहिताश सागर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई रोहिताश सागर ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के साथ मौजूद महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *