Advertisement

फर्जी छुट्टी का पत्र वायरल, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
देहरादून। जनपद में बुधवार को भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने संबंधी एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने पत्र को

पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस फर्जी पत्र को आगे वायरल न करें और किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *