Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क


परिवहन आयुक्त और परिवहन मंत्री से सार्थक वार्ता के बाद 20 अगस्त की प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट हड़ताल 2 दिन के लिए स्थगित

देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ का एक शिष्ट मंडल आज अध्यक्ष श्री राकेश जोशी के नेतृत्व में देहरादून स्थित सचिवालय में परिवहन आयुक्त से मिला। बैठक में महासंघ द्वारा रखी गई पांच सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान कुछ महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बन गई है। इन सहमत बिंदुओं के कार्यवृत्त/मिनट्स कल जारी किए जाएंगेवह लिखित आश्वासन के बाद। इस सकारात्मक प्रगति को देखते हुए महासंघ ने 20 अगस्त 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी ट्रांसपोर्ट हड़ताल को 1 दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

बैठक के उपरांत शिष्ट मंडल ने माननीय परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री जी ने महासंघ की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार ट्रांसपोर्ट उद्योग की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण:
बैठक में महासंघ अध्यक्ष श्री राकेश जोशी, श्री जितेंद्र बिष्ट, श्री कृष्ण बडोनी, श्री कुलदीप बहुगुणा, श्री दिनेश बहुगुणा, श्री बृजेश तिवारी, श्री मोहम्मद ताहिर, श्री ललित पाठक, श्री भास्कर जोशी, श्री ललित मोहन शर्मा, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री अनिल सिंह, श्री ललित दानू, श्री राजेश नलिया, श्री हरि जोशी, श्री गिरीश मलकानी, श्री जय उप्रेती, श्री किशन सिंह रमोला, श्री सुयाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने आज की हुई सरकार से वार्ता पर उम्मीद जताई है कि शेष मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेकर ट्रांसपोर्टरों को राहत प्रदान की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *