Advertisement

बदायूं उत्तर प्रदेश।।(आशुतोष शर्मा) समाचार सारांश टीम नेटवर्क

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

बदायूं। बिसौली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान निकटवर्ती गांव सर्वा निवासी प्रिया (12) पुत्री जुगेंद्र के रूप में हुई है। प्रिया कक्षा पांच की छात्रा थी। बताया गया कि वह बुखार की दवा लेने के लिए अपनी मां और भाई के साथ साइकिल से बिसौली आई थी।
परिजनों के अनुसार, रोडवेज के पास सड़क किनारे पैदल जाते समय प्रिया एक रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बदायूं रेफर कर दिया। बदायूं में हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में प्रिया ने दम तोड़ दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *