Advertisement

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिडकुल पुलिस ने दर्ज किया था पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आदर्श यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव निवासी ग्राम जलालपुर, थाना सैदपुर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नेहरू कॉलोनी, सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 को किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आदर्श यादव ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, दबिश के बाद आरोपी 24 अक्टूबर को स्वयं थाने पहुंचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक मनीषा नेगी और कांस्टेबल गोपाल शामिल रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *