Advertisement

प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा या गलती उन्हें आगे चलकर भुगतनी पड़ती है. कहा जाता है कि प्यार में कोई उम्र नहीं देखता है इश्क किसी से भी हो जाता है.।
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सामने आया है, जहां कोखराज कोतवाली क्षेत्र के संगेती गांव में एक 7 बच्चों की मां अपने समधी के साथ फरार हो गई. पति का आरोप है कि उसका समधी फोन पर उसे गाली-गलौज देने के साथ ही मारने की धमकी भी दे रहा था. मामला काफी उलझा देने वाला है.

बीवी घर छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद पीड़ित पति ने अपने समधी को फोन लगाया. सामने से ऐसा जवाब आता है, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए. समधी ने पति इंद्रजीत से कहा कि अब वह पत्नी की तरह मेरे साथ रहती है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत 13 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचता है और देखता है कि उसकी पत्नी घर से गायब है. उसने आसपास भी काफी पूछताछ की, जिसके बाद उसे अपने समधी राकेश पर शक हुआ. उसका समधी जो मंझनपुर कोतवाली इलाके का रहने वाला है. हालांकि, इंद्रजीत का शक सही निकला और बाद में यह पता लग गया कि उसकी पत्नी समधी के साथ फरार हो गई है. इंद्रजीत द्वारा अपने समधी राकेश को फोन लगाने पर राकेश ने बिना कुछ सोचे-समझे गाली देना शुरु कर दिया. केवल इतना ही नहीं बल्कि, उसे जान से मार देने की धमकी भी देने लगा था और बोला जो करना है कर ले.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंद्रजीत ने कोखराज थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है. अब महिला के मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा. अब इंद्रजीत के सामने परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *