देवप्रयाग: बस और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
देवप्रयाग। मंगलवार, 30 जून को सुबह करीब 9:05 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (NH-07) पर मूल्यागांव के समीप कर्णप्रयाग जा रही बस संख्या UK11 PA 0316 और मोटरसाइकिल संख्या UK12 G 1916 के बीच भीषण टक्कर हो गई।
हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल को राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागी (देवप्रयाग) पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
फिलहाल मृतक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन द्वारा उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
