हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवागंतुक कर्मचारियों का स्वागत, कार्यभार ग्रहण कराया
हल्द्वानी। खेल निदेशालय, देहरादून के स्थानांतरण आदेशों के तहत विभिन्न जनपदों से स्थानांतरित होकर जिला खेल कार्यालय, हल्द्वानी पहुंचे कर्मचारियों का मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान जनपद चंपावत से स्थानांतरित वरिष्ठ सहायक लिपिक हरिचंद जोशी, जनपद ऊधम सिंह नगर से सहायक लिपिक शशि देवी तथा काशीपुर स्टेडियम से स्थानांतरित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश चंद टम्टा ने जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती पूनम मेहता ने सभी नवागंतुक कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्टेडियम के प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी नवागंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्याम मन्नू भट्ट, त्रिलोक जीना, आनंद देव, अंकुश रौतेला, गोविंद लटवाल, उमेश रावत, महेश बिष्ट, संजय गेड़ा, नेहा, विमला रावत, तनुजा आर्य, नितिन थापा, विनय जोशी, अमन नबियाल, कैलाश जोशी, गुलिस्ता हाजी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *