हल्द्वानी: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन
हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय, 17 आजाद नगर, हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पौत्र द्वारा अखिलेश यादव के नाम का केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर अखिलेश यादव ने इतिहास रचा। उनके अनुसार समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में सड़क, एक्सप्रेस-वे, ओवरब्रिज, मेट्रो, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क, एम्बुलेंस सेवा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से व्यापक विकास कार्य किए गए, जिनकी आज भी लोग सराहना करते हैं।
हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं को अभी से संगठन को मजबूत करने और पीडीए (PDA) को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय होकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का विश्वास भी जताया।
कार्यक्रम में जावेद सिद्दीकी, दीपक अग्रवाल, उमैर मतीन, पार्षद महबूब आलम, अरशद अय्यूब, समीर मिकरानी, अलीम अंसारी, राजेश जायसवाल, जावेद मिकरानी, शकील अंसारी, संजय गुप्ता, पप्पू फूल वाले, अशरफ खान, कलीम उर्फ टोनी, शाहिद खान, जीशान अंसारी, मन्नू कुरैशी, रईस अहमद, इकरार हुसैन, अथर खान, नाजिम खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
