क्रीड़ा विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में खेल सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर मंथन

Advertisement

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, विशेष अवकाश, अतिथि संकाय और खेल समिति के गठन सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

हल्द्वानी, 21 अक्टूबर। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए बैठकों की कार्यसूची समय से तैयार करने और संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा शैक्षणिक एवं खेल प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अतिथि संकाय की व्यवस्था तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों में आमंत्रित विशेषज्ञों के यात्रा व्यय के भुगतान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों और खेल गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यकता के अनुसार वाहन किराये पर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय की सहभागिता बढ़ाने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

बैठक में विद्यार्थियों, प्रशिक्षणार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ट्रैक सूट, टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर और कैप सहित विभिन्न परिधान उपलब्ध कराने तथा उन पर विश्वविद्यालय का लोगो अंकित करने के संबंध में चर्चा हुई। वहीं, खेल प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों के बेहतर समन्वय एवं संचालन के लिए खेल समिति के गठन का विषय भी बैठक में शामिल रहा।

खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष जोर

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उपस्थिति और विशेष अवकाश से संबंधित व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी शैक्षणिक गतिविधियों से निरंतरता बनाए रखने में सहयोग करना है।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं और अन्य खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा की गई।

बैठक में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, खेल शिक्षा एवं प्रशिक्षण को बेहतर करने और खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया।

बैठक में कुलपति अमित कुमार सिन्हा, कुलसचिव दीप्ति सिंह, उप कुलसचिव अजय अग्रवाल तथा कार्य परिषद के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल जीएस चीमा, डीके सेन, डीके सिंह, राजेंद्र रावत, गोविंद सिंह बोहरा, नीरज गुप्ता, रशिका सिद्दीकी, वरुण बेलवाल, जयवीर रावत, पुष्कर अधिकारी, चंदन सिंह बिष्ट और अंकुश रौतेला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *