Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

लालकुआं पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 92 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/लालकुआं: नैनीताल पुलिस के अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 92 पाउच कच्ची शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी ने पुलिस टीम के साथ 2 किलोमीटर सर्विस रोड, लालकुआं के पास से अनिल कुमार निवासी वीआईपी गेट, 2 किलोमीटर, लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 49 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एफआईआर संख्या 114/26 दर्ज की गई है।

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने प्रकाश सिंह मेहता निवासी खुरिया खत्ता नंबर-12, बिंदुखत्ता को उसके क्षेत्र से 43 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध भी कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एफआईआर संख्या 115/26 दर्ज की गई है।

दोनों कार्रवाई उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की टीम ने अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *