Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल बन्नू स्कूल मैदान पहुंचे तैयारी का जायजा लिया

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल आज बन्नू स्कूल ग्राउंड में गए और श्री राहुल गांधी की कल इस ग्राउंड में होने वाली विशाल छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया

इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री करण माहरा कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप महामंत्री नवीन जोशी कांग्रेस विधायक दल के उपनेत भवन कापड़ी और कांग्रेस के दो सह प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद थे।
कांग्रेस के इस तैयारी में दिल्ली से पहुंचे श्री राहुल गांधी के विश्वसनीय सहयोगी मनोज त्यागी भी काफी तड़के से मैदान की तैयारी का जायजा लेते दिखाई दिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा की तैयारी से कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने राज्य भर के नौजवानों से आह्वान किया कि वे कल 17 जुलाई को राहुल गांधी जी की ललकार सुनने देहरादून पहुंचे ।

बाद में पार्टी कार्यालय आए और यहां पहुंचे पार्टी के दोनों राष्ट्रीय सह प्रभारियो सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव और हरिद्वार से आए संत ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी विपक्ष के नेता श्री यशपाल आर्य पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश जोशी आदि नेताओं से इस कार्यक्रम की सफलता और अन्य विषयों पर लंबी चर्चा की ।

इस मौके पर कांग्रेस के सह प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा का जन्म दिवस भी बहुत उल्लास के साथ मनाया गया और केक काटकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सभी नेताओं ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *