नैनीताल में बादल छाए, कई मार्ग बाधित – जनपद आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नैनीताल, 17 सितम्बर 2025 (सुबह 9 बजे):
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में जिले में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों में जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

🌧️ वर्षा का हाल

  • नैनीताल (स्नो व्यू) – 15.0 मिमी
  • कालाढूंगी – 7.0 मिमी
  • रामनगर – 4.4 मिमी
  • श्री कैंचीधाम – 4.0 मिमी
  • मुक्तेश्वर – 27.6 मिमी
  • खनस्यू (ओखलकांडा) – 32.0 मिमी
  • हल्द्वानी (काठगोदाम) एवं बेतालघाट – शून्य वर्षा

🌊 नदियों का डिस्चार्ज

  • गौला बैराज – चेतावनी स्तर: 10,000 क्यूसेक, खतरा स्तर: 60,000 क्यूसेक
  • कोसी बैराज – चेतावनी स्तर: 10,000 क्यूसेक, खतरा स्तर: 76,900 क्यूसेक
  • नंधौर नदी – चेतावनी स्तर: 10,000 क्यूसेक, खतरा स्तर: 35,075 क्यूसेक

🚧 मार्गों की स्थिति

वर्तमान समय में जनपद में 1 राज्य मार्ग और 4 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं –

  1. गर्जिया (घुघतीधार)-बेतालघाट मार्ग (राज्य मार्ग-62) – 16.09.2025 से बंद, संभावना आज 17.09.2025 को खुलने की।
  2. सिमलखेत-डोला मार्ग (ग्रामीण मार्ग) – 17.09.2025 से बंद, खुलने की संभावना आज।
  3. फतेहपुर-पीपल-अंडिया मार्ग (ग्रामीण मार्ग) – 17.09.2025 से बंद, संभावना आज।
  4. सलियाकोट-अनर्पा मार्ग (ग्रामीण मार्ग) – 17.09.2025 से बंद, संभावना आज।
  5. पंगोट-देचौरी मार्ग (ग्रामीण मार्ग) – 17.09.2025 से बंद, संभावना आज।

विशेष: रामनगर क्षेत्र के राज्य मार्ग संख्या-62 गर्जिया-बेतालघाट में किमी 5 से 6 के बीच करीब 20 मीटर सड़क बह चुकी है। विभागीय टीम बैंक कटिंग कर मार्ग को आज खोलने का प्रयास कर रही है।

🏚️ क्षति का ब्यौरा

  • जनहानि – 3 लोगों की मृत्यु
  • भवन क्षति – 181 आंशिक क्षति, 11 गंभीर क्षति
  • पशुहानि – 17 बड़े पशु, 1201 कुक्कुट
  • गौशाला क्षति – 2

📌 अन्य

  • नालों की स्थिति सामान्य है।
  • संबंधित खंडों द्वारा मार्ग खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उक्त सूचना आपदा प्रबंधन विभाग ने दूरभाष, ई-मेल एवं वायरलेस माध्यम से संकलित कर जारी की है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *