Advertisement


रूद्रपुर 25 सितंबर 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 26 एवं 27 सितंबर को उत्तराखण्ड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जनपद की समस्त तहसीलों के संवेदनशील क्षेत्रों, नदी किनारे स्थित आबादी क्षेत्रों एवं विद्यालयों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही वर्षा के दृष्टिगत जनपद की नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गर्जन, आकाशीय बिजली एवं तेज वर्षा के दौरान सुरक्षित स्थान अथवा पक्के भवन में शरण लें तथा पेड़ों के नीचे खड़े न हों। अनावश्यक आवागमन से बचते हुए सावधानी एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

आपदा की किसी भी स्थिति में तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC), ऊधम सिंह नगर के दूरभाष नंबर 05944-250250, 250719, 250500, टोल फ्री नंबर 1077 अथवा ई-मेल ddmausn@gmail.com पर सूचना उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन, ऊधम सिंह नगर द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *