Advertisement

उत्तराखंड के 10 जिलों में अगले तीन घंटे मौसम को लेकर अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी
उत्तराखंड में शनिवार सुबह मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।

नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़,बागेश्वर ,चंपावत, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज रहेंगे बंद


अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाजपुर, किच्छा, खटीमा, मुक्तेश्वर, हल्द्वानी, लोहाघाट, कपकोट, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन-चमक, आकाशीय बिजली, भारी वर्षा तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।
वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में सुबह 7:34 बजे से 10 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। भगवानपुर, मसूरी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, गंगोत्री, कालसी, विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश तथा बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सतर्क रहने तथा खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *