उत्तराखंड में भारी बारिश का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

देहरादून।


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के विभिन्न जनपदों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है।

5 दिनों का जनपद-स्तरीय मौसम अलर्ट

  • 16 सितम्बर 2025 – देहरादून, चम्पावत और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना। चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट। अन्य जनपदों में बिजली चमकने और तीव्र दौर की आशंका।
  • 17 सितम्बर 2025 – पर्वतीय जनपदों व उधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा की संभावना।
  • 18 सितम्बर 2025 – पर्वतीय जनपदों व उधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज वर्षा का दौर।
  • 19 सितम्बर 2025 – कुमाऊँ मंडल के जनपदों में बिजली चमकने और तीव्र वर्षा की संभावना।
  • 20 सितम्बर 2025 – कुमाऊँ मंडल में बिजली चमकने और भारी वर्षा का पूर्वानुमान।

देहरादून में बारिश से बिगड़े हालात

लगातार हो रही बारिश से राजधानी देहरादून में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

  • मालदेवता में पुल की एप्रोच धंसने से यातायात बाधित हो गया।
  • फायर सर्विस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे हुए 3 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • ननूरखेड़ा स्थित नवोदय विद्यालय के पास वन विभाग की टीम ने पुल पर गिरे पेड़ को हटाया
  • जिला प्रशासन ने सहस्रधारा क्षेत्र से पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जोखिम न लें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।


ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *