ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष क्या हुआ चुनाव
Promote Your Business Here
हल्द्वानी, 13 सितम्बर 2025।
देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित बैठक में जसपाल सिंह कोहली को सर्वसम्मति से ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
जसपाल सिंह कोहली का नाम यातायात नगर प्रभारी आफताब हुसैन और कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने प्रस्तावित किया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने संगठन की सहमति से पारित कर दिया। निर्णय पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने हर्ष जताया।
अध्यक्ष चुने जाने पर जसपाल सिंह कोहली ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे ट्रांसपोर्ट नगर के जनहित व व्यापारी हितों के मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगे और संघर्ष करेंगे।
कोहली के अध्यक्ष बनते ही यातायात नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विक्की सेठी, ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा, प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, राजकुमार सिंह नेगी, सोनी सब्बरवाल, देव भूमि ट्रक ओनर महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, उमेश चंद्र पांडे, भाजपा नेता अनिल डब्बू, प्रकाश रावत, डी.एस. रावत, जसविंद्र सिंह आनंद, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दिलप्रीत सिंह बिंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, हरजीत सिंह चड्ढा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे और उत्साह व्यक्त किया।
