Advertisement

पहाड़ों में लहलहाती भांग की खेती को नष्ट करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सारी ताकत झोंक रखी है आलम यह है की जगह-जगह पुलिस को पहाड़ों में हो रही भांग की अवैध फसल को चिन्हित करने में भी अलग मेहनत करनी पड़ रही है इन सब के बीच चंपावत जनपद के ग्राम सभा भैसर्ग देवीधूरा, थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत 25 नाली भूमि में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को पुलिस कर्मियों ने नष्ट किया।


रविवार को को जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत थाना अध्यक्ष पाटी देवनाथ गोस्वामी, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सभा भैसर्ग देवीधूरा क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा लगभग 25 नाली भूमि में अवैध रूप से उगाई जा रही भांग की खेती का विनिष्टीकरण किया ।

तथा सभी लोगों को नशे के दुष्परिणामो के बारे में जानकारी देते हुए भांग की खेती नहीं करने हेतु जागरूक किया गया तथा अवैध भाग की खेती करने वालों के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में इस तरह भांग की खेती करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *