शराबियों के विरुद्ध जारी है पुलिस का अभियान दून पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 42 व्यक्तियों को पुलिस लायी थाने सभी के पुलिस एक्ट में चालान कर 10,750/- ₹ का वसूला जुर्माना, दी सख्त हिदायत,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों को किया गिरफ्तार, वाहनों को किया सीज ।
देहरादून(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, 28 सितंबर को रायपुर, राजपुर तथा मसूरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 42 लोगो के पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए 10,750/- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए दोनों वाहनों को सीज किया गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *