Advertisement

अल्मोड़ा में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ज्वैलरी शॉप से चांदी और गोदाम से तेल के टिन व फ्रिज चोरी, शत-प्रतिशत सामान बरामद

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों घटनाओं से संबंधित चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है।

पहली घटना में जौहरी बाजार स्थित रूद्रा इंटरप्राइजेज ज्वैलरी शॉप से 30 सितंबर की रात पुरानी चैनपट्टी, चांदी और तांबे-जस्ते के टुकड़े चोरी किए गए थे। दुकान स्वामी हनुमंत सावंत की तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 106/2026 दर्ज की गई थी।

दूसरी घटना में ट्रांसपोर्ट नगर निगम कॉम्प्लेक्स स्थित एक गोदाम से 27-28 सितंबर के बीच सरसों के तेल के सात टिन और गोदरेज कंपनी का एक फ्रिज चोरी हुआ था। गोदाम स्वामी हरीश चंद्र जोशी की तहरीर पर एफआईआर संख्या 107/2026 दर्ज की गई।

एसएसपी के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी और सर्विलांस के माध्यम से संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस कर 2 अक्टूबर को दोनों घटनाओं में कथित रूप से शामिल दो युवकों को अल्मोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 482 ग्राम शुद्ध चांदी, 497 ग्राम चांदी के आभूषण, चांदी की सिल्ली की एक मुहर, तांबा, 148 ग्राम कैडमियम व जस्ते के टुकड़े, सात टिन सरसों का तेल और एक फ्रिज बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद सार्की (21) पुत्र डिल्ली सार्की और नेत्र सार्की (20) पुत्र जीता सार्की, दोनों निवासी ग्राम लालू, थाना खलालू, जिला कालीकोट, नेपाल के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल जोशी, अपर उपनिरीक्षक कैलाश जोशी, कांस्टेबल खुशाल राम, कांस्टेबल विजय कार्की और एसओजी अल्मोड़ा के कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *