Advertisement

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए सांसद अजय भट्ट

हल्दूचौड़। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आज नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी ने लालकुआँ विधानसभा के हल्दूचौड़ मंडल में आयोजित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

श्री भट्ट ने हल्दूचौड़ मंडल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

इसके उपरांत सांसद श्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिला पंचायत द्वारा हल्दूचौड़ क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर समर्पण एवं सेवाभाव से कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित कर उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर जन-जन का अभियान बनाया है। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जन-अभियान है। इसी प्रकार पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा, समाज की सेवा और राष्ट्र की सेवा—यही ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का मूल भाव है। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

सांसद श्री भट्ट ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला कमलेश चंदोला सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती
प्रताप रैकवाल ग्राम प्रधान कार्तिक बमेटा आदि लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *