Advertisement

खोया हुआ पर्स बरामद कर पर्यटक को लौटाया, नैनीताल पुलिस का जताया आभार
नैनीताल, 2 अक्टूबर। नैनीताल पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए तल्लीताल क्षेत्र में खोया पर्यटक का पर्स बरामद कर उसे सकुशल वापस लौटा दिया। पर्स में एटीएम व क्रेडिट कार्ड के साथ करीब चार हजार रुपये की नकदी थी।
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी पर्यटक राहुल चौहान का हरे रंग का हैंडबैग/पर्स तल्लीताल स्थित गांधी जी की मूर्ति के आसपास कहीं छूट गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और पर्स बरामद कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पर्स उसके वास्तविक स्वामी राहुल चौहान को सौंप दिया। अपना खोया सामान और नकदी वापस मिलने पर राहुल चौहान व उनके साथ मौजूद दुग्गेश ने खुशी जताई।
पर्यटकों ने प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह और पुलिस टीम का त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की तत्परता और मददगार रवैये की सराहना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *