Advertisement

उत्तराखंड के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट 27 सितंबर सुबह 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

विशेष रूप से पुरोला, चकराता, डोईवाला, मसूरी, लक्सर, श्रीनगर, केदारनाथ, बदरीनाथ, गमशाली, दारमा, डीडीहाट, खटीमा, जसपुर, बाजपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की है। बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर फिसलन और दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए नदी-नालों और बरसाती गधेरों के आसपास जाने से बचने तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *