Advertisement


गदरपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एनएच-74 पर बलखेड़ा मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर पर बने अवैध कट से अचानक बाइक सामने आने के कारण कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित सुभाष नगर निवासी विनीत कुमार अपनी कार (UK 08 BJ 0615) से पत्नी गौरी, बहन जागृति और बुआ गीता के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बलखेड़ा मोड़ के पास डिवाइडर पर बने अवैध कट से अचानक बाइक (UP 22 AB 2963) सामने आ गई। कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार रामपुर जिले के हाजीनगर क्षेत्र के निवासी चुन्नीलाल (52) और उनके ममेरे भाई भोला (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चुन्नीलाल अपनी दो बेटियों की शादी के कार्ड बांटने के लिए गदरपुर आए थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चुन्नीलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं भोला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर कोतवाली गदरपुर के एसआई संजय बोरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। वहीं, डिवाइडर पर बने अवैध कट के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध कटों पर कार्रवाई की जरूरत को उजागर किया है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *