Advertisement

पिथौरागढ़, अवरुद्ध मार्ग के बीच SDRF बनी यात्रियों की सुरक्षित राह, वैकल्पिक मार्ग से 1,000 यात्रियों को कराया पार

पिथौरागढ़, । मुंडा बैंड जनपद पिथौरागढ़ के पास मार्ग अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर डुंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

मौके पर मुख्य मार्ग के बीच दलदल होने के कारण कुछ लोग वाहन सहित दूसरी ओर फंसे हुए थे। दलदल की स्थिति को देखते हुए वाहन को निकालना संभव नहीं था। ऐसे में SDRF जवानों ने वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी ओर पहुंचाने का जिम्मा संभाला।

रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम ने लगभग 1,000 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित पार कराया। टीम द्वारा एक-एक यात्री को सुरक्षित मार्ग से निकालते हुए आवागमन में सहायता प्रदान की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *