Advertisement

रामगाढ पुल पर भारी/मालवाहक वाहनों का आवागमन 20 जुलाई तक प्रतिबंधित, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) नैनीताल के पत्र संख्या 1817/13-सीआरए (आ.प्र.प्रा.)/2026 दिनांक 13 जुलाई 2026 के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया 109) के किमी 31 स्थित रामगाढ पुल पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर 20 जुलाई 2026 तक 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

दिनांक 11 जुलाई 2026 को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण रामगाढ पुल के बाएं एबटमेंट के डाउनस्ट्रीम की विंग वॉल लगभग 12 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है।

वर्तमान में पुल की चौड़ाई लगभग 3.50 मीटर रह गई है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से पुल एवं एप्रोच मार्ग को और अधिक क्षति पहुंचने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। विंग वॉल का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक भारी एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन प्लान

  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली होकर हल्द्वानी जाएंगे।
  • रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन खैरना–क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले भारी/मालवाहक वाहन खुटानी होकर तथा शेष वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब होकर अल्मोड़ा जाएंगे।
  • हल्द्वानी से रानीखेत जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब–खैरना होकर जाएंगे।
  • नैनीताल/ज्योलीकोट से अल्मोड़ा एवं रानीखेत जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग से संचालित किए जाएंगे।

नोट:- गैस, तेल, सेना के वाहन, यात्री वाहन तथा अन्य अति आवश्यक सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को इस डायवर्जन व्यवस्था से मुक्त रखा गया है।

यातायात पुलिस नैनीताल द्वारा सभी भारी एवं मालवाहक वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे यातायात निर्देशों का सहयोग करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *