Advertisement

पंतनगर में 35.6 मिमी बारिश, अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित नॉर्मन ई. बोरलॉग फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान वेधशाला द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में 35.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तथा शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 7:12 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही, जबकि गुरुवार दोपहर 2:12 बजे यह 56 प्रतिशत दर्ज की गई।
बुलेटिन के अनुसार एक जनवरी 2026 से अब तक 560.4 मिलीमीटर संचयी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। इस दौरान हवा की गति 11.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवा का रुख पूर्व (ईस्ट) की ओर से रहा।
मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार पिछले दिन 7.6 घंटे तेज धूप दर्ज की गई। वहीं, खुली पैन वाष्पीकरण दर 3.5 मिलीमीटर प्रतिदिन रही। मिट्टी का तापमान 5 सेंटीमीटर गहराई पर 27.5 डिग्री, 10 सेंटीमीटर पर 29.3 डिग्री तथा 20 सेंटीमीटर गहराई पर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में नमी का स्तर अधिक रहने से कृषि कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *