Advertisement

मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई, जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती का एक खौफनाक अंजाम देखने को मिला. आरोपी ने पहले किशोरी को होटल में बुलाया, फिर उसके साथ दरिंदगी की. जानिए पूरा मामला.

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं. पहले लड़का-लड़की की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फिर युवक ने प्लान बनाकर युवती को फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक के चैट और कॉल डिटेल ने चौंका देने वाला राज खोला है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र के पड़ाव थाना का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती की. इसके बाद कई दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे से खूब बातचीत की. फिर एक दिन आरोपी ने युवती को रिश्तेदारों से मिलवाने का बहाना करके उसे होटल बुलाया. फिर उसके साथ जबरन संबंध बनाए. इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके आपत्तिजनक वीडियोज और फोटोज वायरल कर देगा. इसके अलावा आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई
पीड़िता जब घर पहुंची, तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई. इसके बाद परिवार वालों ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
चैट कॉल और कॉल डिटेल की हो रही जांच
पड़ाव थाना पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दोनों के बीच हुई चैट, कॉल डिटेल और अन्य सबूतों की पुलिस जांच की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने इसी तरह किसी अन्य युवती को भी अपने जाल में फंसाया है या नहीं. हालांक, आपको बता दें कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *