Advertisement

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एस बैंड के पास सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।
सीओ रविकांत सेमवाल के अनुसार, सोमवार 2 नवंबर 2026 को शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BH 0219 और UK 18 E 6717 के बीच टक्कर हुई। दुर्घटना में कालाढूंगी निवासी 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और रुद्रपुर निवासी 28 वर्षीय राजू गुप्ता पुत्र कृष्ण मुरारी लाल की मौत हो गई। हादसे में कालाढूंगी बंदोबस्ती निवासी 32 वर्षीय बृजेश सती पुत्र जगदीश चंद्र सती और रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर शर्मा पुत्र गंगाधर शर्मा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *