हल्द्वानी -: कलयुगी रिश्ते एक बार फिर शर्मसार हुए हैं यहां एक 16 वर्षीय बालिका के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पीड़ित पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि फूफा और किशोरी दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

बताया जा रहा है की घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में अंजाम देने के बाद फूफा भाग गया जबकि पीड़ित किशोरी किसी तरह से उसके चुंगल से बचकर टांडा पुलिस चौकी में पहुंच अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, बताया जा रहा है कि लड़की का फूफा उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर हल्द्वानी ले जा रहा था. रास्ते में टांडा जंगल के इलाके में उसे जंगल के अंदर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर आया है पूरे मामले में पुलिस आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की है।
उन्होंने बताया कि फूफा और पीड़िता दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं जबकि घटनास्थल हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल का है जिसके चलते हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *