Advertisement

कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एक सितंबर को इंदिरानगर ऋषिकेश में हुई घटना में चीता ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती गई थी जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने दो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड मौके पर कर दिया है।

1 सितंबर को इन्द्रा नगर में हुई घटना की जांच के दौरान घटना की प्रारम्भिक सूचना पर मौके पर पँहुचे चीता पुलिस कर्मियो द्वारा घटना को रोकने के लिए कोई प्रभावी कार्यवाही न करते हुये अपने कर्तव्यो के प्रति लापरवाही बरतना परिलक्षित हुआ, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा चीता ड्यूटी में नियुक्त कास्टेबल अमित राणा तथा का0 विश्वास को तत्काल प्रभाव से आज सुबह निलम्बित किया गया । ऋषिकेश न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *