Advertisement

लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश

बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में सनसनीखेज घटना, ससुराल में रह रहा था 37 वर्षीय युवक; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी से कहासुनी के बाद युवक अपने कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। युवक कमरे में मृत अवस्था में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर राजेश को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *