Advertisement

सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा पशु लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं मंगलवार को देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर अंधेरे में बैठे पशुओं से टकरा गए जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 की सेवा से अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के पास एक गो-वंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक चोटिल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BJ 9221 द्वारा हल्दुचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सोयाबीन फैक्ट्री के पास नेशनल हाईवे 109 पर बाइक सवार युवक गोवंश से टकरा गए जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से युवकों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया है। समाचार लेकर जाने तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लालकुआं न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *