
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी पुलिस ने दबोचा
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था आरोपी पारस
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने
पुलिस ने आरोपी को अवैध .315 बोर तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
9. अक्टूबर को सुमित कुमार पुत्र महिपाल, निवासी अकोढ़ा कलां, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार ने पुलिस को सूचना दी कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर को आरोपियों की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी रितिक को दिनांक 11.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर दिनांक 20.10.2026 को घटना में शामिल दूसरे आरोपी पारस को लक्सर क्षेत्र से दबोचा। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0: 1044/26
नाम पता आरोपित
पारस पुत्र बिट्टू निवासी केशव नगर, वार्ड नं. 10, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
- एक अवैध .315 बोर तमंचा
- एक जिंदा कारतूस
पुलिस टीम
- प्रवीण सिंह कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक
- व0उ0नि0 राजेश बिष्ट
- उ0नि0 समीप पाण्डेय
- कानि0 अनिल वर्मा