Advertisement

धनपुरा में 810 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद, एक आरोपी हिरासत में
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पथरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनपुरा गांव से एक आरोपी को 16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब में कुल 810 टेट्रा पैक शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पथरी क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने लिंक रोड, चकरोड, गांव-कस्बों तथा हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धनपुरा गांव में कार्रवाई कर दीन मोहम्मद उर्फ चन्दु पुत्र यासीन, निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, को अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, मनोज कुमार और महेश बाबू शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *