Advertisement

अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी, कई सड़कें भूस्खलन से बंद
अल्मोड़ा, 26 सितंबर। जिले में शनिवार सुबह बारिश का दौर जारी रहा। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में जिले में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक जैंती में 43.5 मिमी, रानीखेत में 36.3 मिमी और अल्मोड़ा में 24.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
इसके अलावा जागेश्वर में 29 मिमी, बाइसियाछाना में 22 मिमी, शीतलाखेत में 24 मिमी, ताकुला में 15 मिमी, सोमेश्वर में 16.5 मिमी और द्वाराहाट में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोसी नदी का जलस्तर स्थिर
कोसी नदी के बैराज से कुल डिस्चार्ज 409.50 क्यूसेक दर्ज किया गया। बैराज के डाउनस्ट्रीम में नदी का जलस्तर 1126.78 मीटर रहा, जबकि चेतावनी स्तर 1130.75 मीटर और खतरे का स्तर 1131.50 मीटर है। नदी का रुझान स्थिर बताया गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर 921.900 मीटर दर्ज हुआ, जबकि खतरे का स्तर 923.250 मीटर है।
भूस्खलन से कई सड़कें बंद
बारिश के कारण जिले में कुछ सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हैं। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख सड़कें यातायात के लिए खुली हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *