Advertisement

खेत में गिरी आकाशीय बिजली, दो किसानों की दर्दनाक मौत
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव में हादसा, खेत में काम करते समय गई जान
हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग की भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनियों के बीच हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव में खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नजीन सिंह (50 वर्ष), निवासी डालूवाला मजबता और रणधीर (55 वर्ष), निवासी खाला टीरा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण शनिवार को खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे दोनों पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *