Advertisement

उत्तराखंड…घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला -पौड़ी के बणासी तल्ली गांव में दहशत
पौड़ी- पौड़ी जिले के नैनी डांडा विकासखंड की पट्टी विजलोट स्थित ग्राम सभा बनासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल बना हुआ है। और ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं, शांति देवी और सुशीला देवी, घास काटने के लिए गांव के ऊपरी हिस्से में गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। साथ मौजूद शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक गुलदार महिला को मार चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रकीर्ण नेगी मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को तत्काल पकड़ने, क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण अकेले जंगल जाने से डर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *