Ad

ब्रेकिंग न्यूज़-: शादी के घर में पहुंची पुलिस .दुल्हन भी पहुंची थाने, यह कैसी अजब कहानी ।।


सागर मध्य प्रदेश
बारात की मस्ती, मंडल में सात फेरों की रस्मों में उस समय खलल पड़ गया, जब पुलिस शादीघर में जा धमकी। फिर क्या था, पुलिस के पीछे-पीछे दूल्हा-दुल्हन सहित पूरी बारात थाने पहुंच गई। दूल्हा हाथ जोड़कर पुलिस वालों की मिन्नतें करते नजर आया कि साहब, जीजा को मत मारना वह तो केवल हमें आशीर्वाद देने आए थे। दरअसल दूल्हे का जीजा जिलाबदर बदमाश था, जो बगैर अनुमति सागर आया था।

मध्य प्रदेश के सागर में बीते रोज अजीब वाक्या दिखा जब एक जिला बदर के एक आरोपी को छुड़वाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कैंट थाने पहुंच गए। दरअसल आरोपी अपने साले की शादी में आया था। सूचना पर कैंट थाना पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। पीछे से उसे छुड़ाने के लिए दूल्हा बना साला और नई नवेली दुल्हन और परिवार समेत अन्य लोग थाने पहुंच गए।

पुलिस ने समझाकर वापस घर भेजा
थाने में पुलिस के सामने मिन्नतें करते दूल्हा-दुल्हन और परिजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें दूल्हा पुलिस से हाथ जोड़कर कह रहा था कि जीजा को मारना नहीं, वह मेरी शादी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने बमुश्किल समझाइश देकर दूल्हा-दुल्हन और परिजन को वापस भेजा।

मामले में हैरत की बात यह थी कि पुलिस दूल्हे के जीजा छोटू बंसल को पकड़कर लाई ही नहीं थी। पुलिस जब पहुंची तो शादी के दौरान हड़कंप मच गया और बदमाश छोटू भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। जबकि परिजन समझ रहे थे कि पुलिस उसे पकड़कर लाई थी, इसी कारण थाने पहुंच गए थे। बता दें कि बदमाश छोटू बंसल पर 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad