Advertisement

आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के दौरान एक अधिवक्ता को 24 घंटे की हिरासत में भेजे जाने की घटना को लेकर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जताया गहरा असंतोष

रामनगर टैक्स बात एसोसिएशन ने इसे अधिवक्ता समुदाय की गरिमा और न्यायिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए चिंता व्यक्त की है।

इस विषय पर आयोजित विशेष बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न्यायपालिका की निष्पक्ष छवि को प्रभावित करती हैं और अधिवक्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे एवं उपसचिव मनु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन इस मुद्दे पर उत्तराखंड बार काउंसिल, नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन तथा देशभर के अधिवक्ता संगठनों के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

बैठक में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित न्यायिक अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वायत्तता और स्वतंत्र कार्य प्रणाली की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *